Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा:डिब्बे-बाल्टियां लेकर पहुंचे ग्रामीण, भीड़ संभालने...

बहराइच में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा:डिब्बे-बाल्टियां लेकर पहुंचे ग्रामीण, भीड़ संभालने में जुटी पुलिस

बहराइच में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा:डिब्बे-बाल्टियां लेकर पहुंचे ग्रामीण, भीड़ संभालने में जुटी पुलिस

बहराइच-नानपारा मार्ग पर मटेरा थाना क्षेत्र के शिपूरा मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया। इस घटना में चालक और क्लीनर सुरक्षित बच गए। टैंकर पलटने और पेट्रोल बहने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और बच्चों की भीड़ लग गई। टैंकर बहराइच की तरफ से आ रहा था, तभी चालक ने संतुलन खो दिया और टैंकर सड़क पर पलट गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई ग्रामीण अपने साथ डिब्बे और बाल्टियां लेकर पहुंचे। वे टैंकर से पेट्रोल निकालकर ले जाने लगे। पुलिस ने भीड़ को हटाया पेट्रोल बहने से वहां काफी हलचल मच गई। टैंकर पलटने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने भीड़ को हटाया और उसे काबू करने की कोशिश की। पुलिस के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat