Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमकर गिरे ओले:मुरादाबाद मंडल में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी...

जमकर गिरे ओले:मुरादाबाद मंडल में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, संभल में एक की माैत – Storms, Rain, And Hailstorms In Moradabad Division Caused Heavy Crop Damage, With One Person Killed Sambhal

loader

मुरादाबाद मंडल के रामपुर, संभल, अमरोहा व मुरादाबाद जिलों में शुक्रवार को आंधी-बारिश का कहर रहा। रामपुर के बिलासपुर में भारी ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस दाैरान नैनीताल रोड पर सफेद चादर सी बिछ गई। अमरोहा और संभल में भी बारिश और आंधी संग ओलावृष्टि हुई।

संभल में ई रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक की जान चली गई। मुरादाबाद में भी माैसम के बदले मिजाज से दोपहर में अंधेरा छा गया।  करीब एक घंटे की बारिश में सड़क से खेतों तक पानी भर गया। जिलों में आंधी और बारिश से जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।

संभल के असमोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे ई-रिक्शा चालक भोलू (53) कहीं जा रहा था। तभी अचानक उठी आंधी और बारिश के बीच धर्मशाला अड्डे के पास पाकड़ का एक बड़ा पेड़ सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में आए भोलू की माैत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा।





Storms, rain, and hailstorms in Moradabad division caused heavy crop damage, with one person killed Sambhal

बारिश से धान की फसल को नुकसान
– फोटो : संवाद


सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। इससे फसलों के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि जिले में माैसम की मार से करीब 15-20 प्रतिशत तक फसली नुकसान की संभावना है।


Storms, rain, and hailstorms in Moradabad division caused heavy crop damage, with one person killed Sambhal

आंधी के कारण सड़क पर गिरे पेड़
– फोटो : संवाद


पूरे जिले में कहीं कम तो कहीं अधिक बारिश हुई है लेकिन बिलासपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि अधिक हुई है। अमरोहा में भी शुक्रवार को करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के बाद हुई बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई। दोपहर में तेज गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के बीच रुक-रुककर बारिश होती रही।


Storms, rain, and hailstorms in Moradabad division caused heavy crop damage, with one person killed Sambhal

बिलासपुर में गिरे ओले
– फोटो : संवाद


अमरोहा शहर, डिडौली, नौगावां सादात, कैलसा क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। धान कटाई से ठीक पहले ओलावृष्टि की मार से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर नुकसान के अनुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।


Storms, rain, and hailstorms in Moradabad division caused heavy crop damage, with one person killed Sambhal

फसलों को नुकसान
– फोटो : संवाद


मुरादाबाद में शहर से देहात तक अचानक बदले माैसम से दिन में ही अंधेरा छा गया। दोपहर बाद करीब एक घंटे की झमाझम बारिश से खेतों और सड़कों पर पानी भर गया। आंधी-बारिश में बड़ी संख्या में बिजली के खंभे धराशायी हुए, जिससे शहर से देहात तक घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हुई। 


संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat