Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Basti News:विजय प्रताप अध्यक्ष, राजी शरण मंत्री निर्वाचित – Vijay Pratap Elected...

Basti News:विजय प्रताप अध्यक्ष, राजी शरण मंत्री निर्वाचित – Vijay Pratap Elected President; Raji Sharan Elected Secretary

Basti News:विजय प्रताप अध्यक्ष, राजी शरण मंत्री निर्वाचित - Vijay Pratap Elected President; Raji Sharan Elected Secretary

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाई बस्ती सदर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन प्रेस क्लब सभागार में शुक्रवार को हुआ। विजय प्रताप वर्मा अध्यक्ष और राजी शरण मंत्री निर्वाचित हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार है। अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, इंद्रसेन मिश्रा, महेश कुमार, चंद्रभान चौरसिया, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, सुमन सागर और संघ मित्रा गुप्ता ने संबोधित किया।

अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक सत्य प्रकाश पाठक और निर्वाचन अधिकारी राम भरत वर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सर्व सम्मत से राकेश चौधरी कोषाध्यक्ष, रामकृष्ण पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सर्वेश कुमार यादव संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष पद पर अवलेंद्र पटेल, विनय चौबे, सुनील कुमार, गिरजेश चौधरी और रेखा चौधरी चुने गए। संगठन मंत्री के रूप में नीरज कुमार श्रीवास्तव, चंद्रमणि विश्वकर्मा, जगनारायण, रामप्रीत और नीरू निर्वाचित हुए। प्रचार मंत्री अमित वर्मा, राम कमल, अमरीन कुमार प्रजापति, नंदलाल और अमित सोनी चुने गए।

एकाउंटेंट लाल यादव, ऑडिटर लालमणि यादव और मीडिया प्रभारी अनिल कुमार चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रज्ञा सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, अमिता वर्मा, संध्या चौधरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat