Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश जिलाधिकारी के जनता दर्शन में महिला ने लेखपाल पर लगाये रिश्वत मांगने...

जिलाधिकारी के जनता दर्शन में महिला ने लेखपाल पर लगाये रिश्वत मांगने के आरोप

0
2

जिलाधिकारी के आदेश पर तत्काल कार्यवाही करते हेतु लेखपाल को किया गया निलम्बित

श्रावस्ती। जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया है कि आज जनता दर्शन में उनके समक्ष एक महिला फरियादी गंगाजली पत्नी कमलेश कुमार निवासी मोहनपुर भरथा, तहसील जमुनहा के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनके द्वारा बटवारा का वाद उपजिलाधिकारी जमुनहा के न्यायालय में योजित किया गया था, जिस पर उपजिलाधिकारी जमुनहा द्वारा साक्ष्योपरान्त प्रार्थिनी को कुर्रा नम्बर-5 मिला था। सभी पक्षों की गाटा संख्या स्वतंत्र रूप से स्थापित किया गया था। प्रार्थिनी ने कब्जा परिवर्तन हेतु सक्षम अधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र भी दिया था। लेकिन हल्का लेखपाल को 3000 रूपये देने के पश्चात कब्जा परिवर्तन नही किया जा रहा था। हल्का लेखपाल द्वारा कब्जा परिवर्तन कराने हेतु 10000 रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आज प्रार्थिनी ने जिलाधिकारी के समक्ष की। जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी जमुनहा को फोन कर मामले की तुरंत जांच करने एवं सम्बन्धित लेखपाल के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे।
उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जमुनहा द्वारा जांच की गई। जिसमें सम्बन्धित लेखपाल के विरूद्ध दोष सिद्ध पाए गये, जिसके लिए नियुक्ति प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी जमुनहा रवि प्रताप सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
इसके अलावा सम्बन्धित लेखपाल के विरूद्ध अन्य प्रकरण भी संज्ञान में आये है, जिसमें उनके द्वारा मा० परिषद द्वारा विकसित अंश संशोधन/नाम संशोधन के आवेदनों को अत्यधिक अवधि तक लम्बित रखने, पोर्टल पर प्राप्त होने अविवादित वरासत के आवेदनों को भी डिफाल्टर होने तक लम्बित रखने, खसरा फीडिंग का कार्य अत्यन्त विलम्ब से करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों की अवहेलना करने के लिए दोषी पाया गया है। जिनका संज्ञान लेते हुए निलम्बन की कार्यवाही की गई है।