Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश स्कूल के सामने तालाब से बच्चे परेशान:श्रावस्ती के भारीगांव में बदबू और...

स्कूल के सामने तालाब से बच्चे परेशान:श्रावस्ती के भारीगांव में बदबू और मच्छरों से पढ़ाई पर असर

0
0

श्रावस्ती जिले के भारीगांव ग्राम सभा में स्कूल के सामने तालाब है। तालाब से बदबू आती है और मच्छर रहते हैं, जिससे बच्चों को परेशानी होती है।
यह स्कूल सोनवा थाना क्षेत्र के गिलौला ब्लॉक में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तालाब से जलीय जीव स्कूल में आ जाते हैं। मच्छरों के कारण पढ़ाई के दौरान बच्चों का ध्यान भी भटकता है।
और दुर्गन्ध की वजह से बीमारिया होने की भी सम्भावना बनी रहती है जैसे डेंगू, मलेरिया, टाइफाड, काला ज्वार आदि
बच्चों के घर लौटने तक उनके माता-पिता को चिंता रहती है। स्थानीय लोगों अजय, पिंटू, अनूप, यश और निरंकार ने यह जानकारी दी।