Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कोल्हुई पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार:शांति भंग की आशंका में...

कोल्हुई पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार:शांति भंग की आशंका में कार्रवाई, बीएनएसएस के तहत न्यायालय भेजा

महराजगंज के कोल्हुई में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक रमेश चंद्र वरुण ने कांस्टेबल गिरीश चौधरी के साथ कार्रवाई की। उन्होंने बांधा गांव के रामकृपाल यादव (55), पुत्र वासदेव यादव और छोटू यादव (21), पुत्र सुदामा यादव को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने इसकी निगरानी की। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व और थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह की अगुवाई में पुलिस ने कार्रवाई की।