दुबौलिया (बस्ती) थाना परिसर में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्र के 102 चौकीदारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके योगदान की सराहना की गई। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण इलाकों में पुलिस व्यवस्था की कड़ी हैं। वे गांवों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाते हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और चौकीदारों के बीच बेहतर तालमेल से इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में हेड मोहर्रिर (दीवान) असर्फी प्रसाद, उपनिरीक्षक भवानी प्रसाद मिश्रा, कांस्टेबल हरेंद्र यादव और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

































