Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश डंठल में लगाई आग खेतों तक फैली:सिंदुरिया में किसानों ने दमकल की...

डंठल में लगाई आग खेतों तक फैली:सिंदुरिया में किसानों ने दमकल की मदद से खड़ी धान की फसल बचाई

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सोनवल सिवान में धान के डंठल जलाने के दौरान आग आसपास के खेतों तक फैलने लगी। किसानों ने दमकल की मदद से खड़ी फसल को बचाया।
कंबाइन मशीन से धान की कटाई के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में आग लगा दी थी। हवा का रुख बदलने से आग आसपास के खेतों में खड़ी फसल की ओर बढ़ने लगी।
फसल को आग से बचाने के लिए किसान अपने खेतों के किनारे पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। आग पर काबू नहीं होता देख उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई। किसान रामगोपाल यादव, मंजेश यादव, रमेश और राममिलन ने बताया कि समय रहते आग नहीं बुझती तो सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान की फसल जल सकती थी।