श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में इकौना-सीताद्वार मार्ग पर भखरुहिया छोटी नहर के पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बलुहा लालपुर खदरा निवासी राकेश (24), पुत्र रामकरन, किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सीताद्वार छोटी नहर के पुल के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गई। वहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। दूसरे घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
और पढ़ें
›
बीरगंज बाजार में दूसरे दिन भी भीड़ जुटी:कपड़े, बर्तन, मूर्तियों और सजावटी सामान की दुकानों पर देर शाम तक ग्राहक पहुंचे
›
बृजमनगंज के बाजार में छोटी दिवाली पर खरीदारी:लोगों ने झालर, लाइट, मिठाई और मूर्तियां खरीदीं
›
युवक को कार में अगवा कर पीटने का आरोप:बस्ती में रेलवे ट्रैक के पास बांधकर छोड़ा; पीड़ित ने कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की
