Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मी के सामने दो पक्षों में मारपीट हुई:झनझनपुर चौराहे का वीडियो वायरल,...

पुलिसकर्मी के सामने दो पक्षों में मारपीट हुई:झनझनपुर चौराहे का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी ने दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश

महराजगंज के झनझनपुर चौराहे पर शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी के सामने भी लोग एक-दूसरे से भिड़ते रहे। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाया। बाद में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने और अलग करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इसके बावजूद मारपीट जारी रही। सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनुप तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।