Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल:फरेंदा से घर लौटते...

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल:फरेंदा से घर लौटते समय हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

0
0

महराजगंज में फरेंदा से बाजार कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग सिधवारी के पास कार की टक्कर से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की पहचान ग्राम नगवा, थाना धानी निवासी प्रिंस पुत्र मदन, मदन पुत्र श्रीराम और नीरज पत्नी मदन के रूप में हुई है। तीनों फरेंदा से बाजार करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई और वे सड़क पर गिर गए।
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तैनात डॉ. अनस ने उनके इलाज की जानकारी दी। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है।