Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मझौवा मीर चौराहे पर बाजार में लगा जाम:दोपहिया, चार पहिया और भारी...

मझौवा मीर चौराहे पर बाजार में लगा जाम:दोपहिया, चार पहिया और भारी वाहन फंसे; राहगीरों को आने-जाने में परेशानी

0
1

बस्ती के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत मझौवा मीर के चौराहे पर हर मंगलवार बाजार लगता है। बाजार में सड़क के किनारे सब्जी और दूसरी चीजों की दुकानें लगती हैं। यहां कुछ होटल भी लगते हैं। इससे चौराहे पर जाम लग जाता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाजार में भीड़ बढ़ने पर दोपहिया, चार पहिया वाहन, बस और ट्रक जाम में फंस जाते हैं। जाम कई-कई घंटे तक नहीं खुलता।
जाम के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर नाराजगी जताई।
स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, उमेश कुमार, महेश कुमार, रंजीत, अवनीश कुमार और रतनलाल ने बताया कि बाजार के कारण दोपहिया, चार पहिया और भारी वाहन जाम में फंसते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है।