श्रावस्ती। शासन के मंशानुसार औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों/निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु ’’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’/कार्यक्रम आयोजित किये जाने है। जिसके सम्बन्ध में आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि श्रम विभाग द्वारा जनपद के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों/निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु ’’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’/कार्यक्रम का आयोजन तथागत सभागार कलेक्ट्रेट में दिनांक-08.10.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय 04ः00 तक तथा इसके अतिरिक्त दिनांक 09.10.2026 को जनपद के समस्त 05 ब्लाक परिसर में प्रातः 08 बजे से 02 बजे तक स्वाथ्य शिविर आयोजित किये जायेगें। जिलाधिकारी ने ’’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ में सहायक श्रमायुक्त श्रावस्ती द्वारा श्रमिकों का आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण, ओ0पी0डी0 सुविधा, चिकित्सकीय परार्मश, आवश्यक जाँच, रेफरल, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित जानकारी श्रमिकों का पंजीकरण, नवीनीकरण एवं योजनाओं का आवेदन/हितलाभ प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने बताया कि जन-साधारण/औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों/निर्माण श्रमिकों, व्यापारियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को सूचित किया जाता कि श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु ’’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’/कार्यक्रम स्थल तथागत सभागार कलेक्ट्रेट भिनगा श्रावस्ती में दिनांक-08.10.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय 04ः00 तक तथा इसके अतिरिक्त दिनांक 09.10.2026 को जनपद के समस्त 05 ब्लाक परिसर में प्रातः 08 बजे से 02 बजे तक स्वाथ्य शिविर आयोजित किये जायेगे। अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर योजनाओं/श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठायें।
उक्त बैठक में सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा सहित जिले के व्यापारीगण व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ’’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’ कार्यक्रम आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
और पढ़ें
›
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं
›
62वीं वाहिनी SSB भिनगा में NCC कैडेट्स को SSB के रोल, टास्क एवं चुनौतियों की दी गई जानकारी
›
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश
›
मिशन शक्ति फेज–5: सुरक्षा से सशक्तिकरण तक—श्रावस्ती पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बनाया जागरूक, निडर और आत्मनिर्भर























