श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 13 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
और पढ़ें
›
62वीं वाहिनी SSB भिनगा में NCC कैडेट्स को SSB के रोल, टास्क एवं चुनौतियों की दी गई जानकारी
›
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश
›
मिशन शक्ति फेज–5: सुरक्षा से सशक्तिकरण तक—श्रावस्ती पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बनाया जागरूक, निडर और आत्मनिर्भर
›
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर SSB एवं पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग

















