श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में तथा उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद श्रावस्ती में आगामी त्योहारी अवसरों के दृष्टिगत आतिशबाजी स्थलों एवं दुकानों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में फायर स्टेशन ऑफिसर संजय जायसवाल द्वारा फायर सर्विस टीम के साथ मल्हीपुर क्षेत्र में स्थायी आतिशबाज करीमुल्ला खान की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन हेतु दुकानदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान फायरमैन हनुमंत मिश्रा एवं दीपक कुमार अवस्थी उपस्थित रहे। मौके पर अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद में आतिशबाजी स्थलों एवं दुकानों का नियमित निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना को प्रभावी रूप से रोका जा सके।
अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत आतिशबाजी स्थलों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
और पढ़ें
›
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं
›
62वीं वाहिनी SSB भिनगा में NCC कैडेट्स को SSB के रोल, टास्क एवं चुनौतियों की दी गई जानकारी
›
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश
›
मिशन शक्ति फेज–5: सुरक्षा से सशक्तिकरण तक—श्रावस्ती पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बनाया जागरूक, निडर और आत्मनिर्भर

















