श्रावस्ती। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में ALL INDIA UP TREK I & II आयोजन के दौरान आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को सी समवाय भैंसाही नाका में विभिन्न राज्यों से आए NCC कैडेट्स के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान 1000 बजे से 1020 बजे तक निरीक्षक सामान्य श्री संतोष कुमार मीना द्वारा “SSB का Role, Task एवं चुनौतियों का सामना” विषय पर लगभग 20 मिनट का व्याख्यान दिया गया। इस दौरान NCC कैडेट्स को सशस्त्र सीमा बल के दायित्वों, कार्यप्रणाली, सीमावर्ती क्षेत्रों में निभाई जाने वाली भूमिका तथा सुरक्षा संबंधी विभिन्न चुनौतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।कार्यक्रम में 04 इंस्ट्रक्टर, 56 NCC कैडेट्स एवं 05 SSB कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कैडेट्स को सशस्त्र सीमा बल के कार्यों एवं राष्ट्र की सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराना तथा उनमें देशभक्ति, अनुशासन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना रहा।
“सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय”
“सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व”
62वीं वाहिनी SSB भिनगा में NCC कैडेट्स को SSB के रोल, टास्क एवं चुनौतियों की दी गई जानकारी
और पढ़ें
›
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं
›
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित को शीघ्र निस्तारण हेतु दिए निर्देश
›
मिशन शक्ति फेज–5: सुरक्षा से सशक्तिकरण तक—श्रावस्ती पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बनाया जागरूक, निडर और आत्मनिर्भर
›
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर SSB एवं पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग

















