*मा0 प्रभारी मंत्री ने ’सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का द्वीप प्रज्वलन कर किया शुभारम्भ*
*विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किया प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण*
*’’मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना’’ के तहत 05 लाभार्थियों को प्रदान किया स्वीकृति प्रमाण पत्र*
*👉मा0 प्रधानमंत्री जी 25 वर्ष के सेवाकाल को समर्पित है ’’सेवा संकल्प अभियान’’-मा0 प्रभारी मंत्री*
श्रावस्ती, 07 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। जनपद के प्रभारी मंत्री/माननीय मंत्री, कारागार विभाग, उ0प्र0 श्री दारा सिंह चौहान जी एक दिवसीय भ्रमण पर श्रावस्ती पहुंचे। जनपद पहुंचने पर मा0 प्रभारी मंत्री जी का निरीक्षण भवन भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं पार्टी पदाधिकारियों ने अगुवानी कर स्वागत किया तथा मा0 प्रभारी मंत्री जी ने गार्ड की सलामी ली। तत्पश्चात् मा0 प्रभारी मंत्री जी जूनियर हाईस्कूल भिनगा पहुंचें तथा ’’सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत आयोजित ’सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, मा0 विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, जिला प्रभारी त्रयम्बर नाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों मा0 प्रभारी मंत्री जी का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम् से किया गया। कार्यक्रम के दौरान मा0 प्रधानमंत्री जी के जनपद वाराणसी से एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसे मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम जनमानस द्वारा देखा व सुना गया। इसके उपरान्त मा0 प्रभारी मंत्री जी ने ’सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का द्वीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया। यह विशाल यात्रा जूनियर हाईस्कूल भिनगा से होते हुए ईदगाह तिराहा तक निकाली गई। जिसमें मा0 प्रभारी मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने सेवा ज्योति अपने हाथों में लेकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
इसके उपरान्त मा0 प्रभारी मंत्री जी कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में आयोजित ’श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर एवं दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण वितरण’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सद्भावना संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी एवं श्रमिक क्रमशः सतगुरु, संजय कुमार, अर्जुन लाल, परमेश्वर प्रसाद, जगराम, सेवक राम, शेष राम, प्रिंशु प्रजापति आदि ने मा0 प्रभारी मंत्री को फूल की डलिया भेंट की। मा0 प्रभारी मंत्री ने सभी श्रमिकों पर पुष्प वर्षा करते हुए सराहना भी किया। कार्यक्रम में मा0 प्रभारी मंत्री जी ने 09 बधिर बच्चों को श्रवण किट, 12 दृष्टि बाधित लाभार्थियों को सुगम्य केन किट, 15 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल एवं 70 लाभार्थियों को हस्तचलित ट्राईसाईकिल प्रदान किया। श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना’’ के तहत 05 लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके अलावा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया, जिसका मा0 प्रभारी मंत्री जी ने अवलोकन भी किया। जिसमे 519 श्रमिकों का स्वस्थ परीक्षण चिकित्सकों व पैरमेडिकल स्टाफ द्वारा किया गया तथा दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं 319 श्रमिकों को श्रम विभाग से सम्बंधित योजनाओ की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के मा0 मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके 25 वर्ष के सेवाकाल को समर्पित ’’सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज यह ’सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई है। इसे सेवा, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक बताया गया है। उन्होने विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया। उन्होने यह भी कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सभी आम जनमानस को प्रत्येक योजनाओं का पात्रता के आधार पर लाभ दिलाया जा रहा है। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक आसानी से योजनाओं का लाभ मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।
इस दौरान मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, मा0 विधायक, मा0 जिलाध्यक्ष ने भी सम्बोधन में अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष क्रमशः महेश मिश्रा ओम, संजय कैरात, शंकर दयाल पाण्डेय, उदय प्रकाश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या, दिवाकर शुक्ला, पुरूषोत्तम कौशल सहित अन्य अधिकारीण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।























