विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-6* के अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित लवकुश सभागार, श्रावस्ती में भव्य सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों, छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों सहित लगभग 350 महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी शक्ति, नारी स्वाभिमान एवं नारी स्वावलम्बन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग, गुलिस्ता फाउंडेशन, चिकित्सा विभाग एवं जनपद की महिला फुटबॉल टीम सहित विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों एवं छात्राओं को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों से चयनित लगभग 40 महिला कर्मियों एवं छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण, सुरक्षा, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने तथा विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, खंड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुर रानी श्री सतीश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री आलोक कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महिला कर्मी, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में महिला शक्ति के योगदान को सम्मानित करने का संदेश दिया गया।






















