Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज श्रावस्ती में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 44 जोड़ों...

श्रावस्ती में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 44 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

0
13

 

 

 

अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक एवं जिलाधिकारी द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, वर-वधुओं को उपहार प्रदान कर दिया आर्शीवाद

और पढ़ें
› थाना को0उतरौला पुलिस टीम द्वारा शांति भंग में 05 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार* › शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, यही है। सशक्त नारी की पहचान* *मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रान्तर्गत वृद्धाश्रम/आश्रय गृह पहुँचकर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों को फल,मिष्ठान,अंग वस्त्र,कम्बल आदि वितरित कर जाना कुशलक्षेम* › जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न › मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि एवं कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की दी सौगात

 

 

मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने नशामुक्ति से सम्बन्धित पुस्तक का किया विमोचन

 

 

श्रावस्ती। जनपद में आज ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के तहत 44 जोड़ों का कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसका मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, मा0 विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय एवं जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने वर-वधुओं को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया। योजनान्तर्गत आच्छादित लोगों को उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने की व्यवस्था कराकर समाज में सर्वधर्म-समभाव एवं सामाजिक समरसता के साथ वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराये गये हैं। 

इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जन जन के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। ऐसे गरीब असहाय व्यक्ति जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों के विवाह करने में सक्षम नही है, आर्थिक बाधा के कारण दिक्कत आ रही थी, ऐसे पात्र गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी सरकार स्वयं के खर्च से कर रही है, जिससे उनके माता-पिता के ऊपर बोझ न पड़ सके है।

इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों का जो बीड़ा उठाया है, इससे निश्चित ही गरीबों को अपने बेटी की शादी के लिए अब चिन्तित नही होना पड़ेगा। उन्होने कहा कि इसकी जिम्मेदारी नोडल विभाग/समाज कल्याण विभाग को सौंपी गयी है। जिसके माध्यम से पात्रों का चयन कर लाभार्थियों को लाभ दिलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने वर वधूओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि जनपद के ऐसे गरीब जो अपने निर्धनता के कारण बेटियों का विवाह करने में बहुत कठिनाई उठाते थे, इन्ही सब कठिनाईयों को देखते हुए सरकार ने गरीब बेटियों का विवाह अपने खर्चे पर कर रही है, जो ऐतिहासिक कदम है। यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी जोड़ों को एक लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है, जिसमें 60 हजार रूपये उनके खाते में हस्तानान्तरित किया जाता है तथा 25 हजार रूपये के उपहार एवं 15 हजार रूपये खाना, टेण्ट इत्यादि में व्यय होता है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत आज कुल 44 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है। जिसमें विकास खण्ड इकौना के 09 जोड़े, गिलौला के 09 जोड़े, हरिहरपुररानी के 11 जोड़े, जमुनहा के 06, सिरसिया के 06 जोड़े, नगर पालिका भिनगा के 02 व नगर पंचायत इकौना के 01 जोड़े शामिल रहे है। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 11, अन्य पिछड़ा वर्ग के 15, अनुसूचित जाति के 15, अनुसूचित जनजाति के 01 एवं सामान्य वर्ग के 02 जोड़े सम्मिलित है।

इस दौरान मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने नशामुक्ति से सम्बन्धित पुस्तक का भी विमोचन किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में सम्मिलित होने आये जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, राजकिशोर पाण्डेय, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण एवं वर-वधुओं के परिवारीजन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, यही है। सशक्त नारी की पहचान*   *मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रान्तर्गत वृद्धाश्रम/आश्रय गृह पहुँचकर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों को फल,मिष्ठान,अंग वस्त्र,कम्बल आदि वितरित कर जाना कुशलक्षेम* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat