*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* एवं *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज श्री अविरल शुक्ला के कुशल नेतृत्व में-
आज दिनांक 14.10.2026 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/2026, धारा 64(2)(m) बीएनएस, धारा 4/6/8 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 9/10/11 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 से संबंधित वांछित अभियुक्त आस मोहम्मद उर्फ समीर (उम्र 22 वर्ष) पुत्र दिन मोहम्मद शाह, निवासी ग्राम मोहम्मद डीह, मौजा गौर, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर को भड़वाजोत नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय, बलरामपुर रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. आस मोहम्मद उर्फ समीर, उम्र 22 वर्ष, पुत्र दिन मोहम्मद शाह, निवासी ग्राम मोहम्मद डीह, मौजा गौर, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. व0उ0नि0 रामधारी दिनकर
2. का0 रवि दूबे
3. का0 पंकज कुमार






















