Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित हुई कार्यशाला

अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित हुई कार्यशाला

0
12

 

 

आपदा जोखिम कम करने के लिए समुदाय की भागीदारी जरूरी-आपदा विशेषज्ञ

 

और पढ़ें
› थाना को0उतरौला पुलिस टीम द्वारा शांति भंग में 05 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार* › शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, यही है। सशक्त नारी की पहचान* *मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रान्तर्गत वृद्धाश्रम/आश्रय गृह पहुँचकर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों को फल,मिष्ठान,अंग वस्त्र,कम्बल आदि वितरित कर जाना कुशलक्षेम* › जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न › श्रावस्ती में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 44 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

 

श्रावस्ती। आज अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY BHARAT) के माध्यम से इकौना के महामाया राजकीय डिग्री कालेज मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार एवं संचालन डॉ आशुतोष मिश्र ने किया। 

इस अवसर पर आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने छात्रों को बताया कि- आपदाओं पर मनुष्य का कोई नियंत्रण नही है लेकिन हम सभी आपदाओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। आपदाओं के प्रति जानकारी से हम आपदाओं का सामना करने में सक्षम हो सकते हैं। एक जागरूक समुदाय आपदाओं से निपटने मे सक्षम हो सकता है। जाने अनजाने में हमारे कृत्यों से भी आपदाओं को आमंत्रण मिलता है नदियों का मार्ग अवरुद्ध करना, अवैध खनन, वृक्षों को काटना, प्रदूषण फैलाना आदि वह कारण हैं जिनसे आपदाओं को आमंत्रण मिलता है। हम अगर इनसे बचेंगे तो आपदा जोखिम भी कम हो जायेगा इसलिए हमें प्रकृति का संरक्षण करने का भी प्रयास करना चाहिए।

छात्रों को अग्निकांड के प्रति जागरूक करते हुए अग्निशमन कर्मी अरविन्द सिंह यादव ने छात्रों को बताया कि आग एक रसायनिक प्रक्रिया है जिसमें ज्वलनशील पदार्थ आक्सीजन की उपस्थिति मे उष्मा देती है अगर कहीं आग लग जाती है तो किसी एक कंपोनेंट को अलग कर देंगे तो बुझ जाती है। हमें उन स्थानों पर जहां आग जलती है वहां अग्निशमन की व्यवस्था भी होनी चाहिए। छात्रों को आग के प्रकार और उससे बचाव की जानकारी रखनी चाहिए।

इस अवसर पर डॉ श्याम नरायण वर्मा, डॉ उपेंद्र सोनी, डॉ शिवप्रताप राय, डॉ सत्यप्रकाश वर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, अमरेश, गोलू शर्मा समेत सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, यही है। सशक्त नारी की पहचान*   *मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रान्तर्गत वृद्धाश्रम/आश्रय गृह पहुँचकर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों को फल,मिष्ठान,अंग वस्त्र,कम्बल आदि वितरित कर जाना कुशलक्षेम* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat