कम प्रगति वाले बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी
निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत प्रगतिरत समस्त परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराया जाए-जिलाधिकारी
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की उपस्थिति में सोमवार को सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में अवगत कराया गया कि माह सितम्बर में जनपद श्रावस्ती की विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो की संयुक्त रैंक 33 रैंक रही। माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद के कुल 84 कार्यक्रमों की समीक्षा में 62 कार्यक्रम ए श्रेणी, 01 कार्यक्रम बी श्रेणी, 04 कार्यक्रम सी श्रेणी, 03 कार्यक्रम डी श्रेणी तथा 14 कार्यक्रम अन्य श्रेणी में रहे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की नियमित एवं गहन समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि डैशबोर्ड पर रैंकिंग एवं श्रेणी में सुधार हेतु सभी अधिकारी अपने विभागीय संकेतकों की नियमित निगरानी करें तथा कम प्रगति वाले बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि जनपद श्रावस्ती में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति के अनुसार कुल 430 परियोजनाएँ दर्ज हैं। इनमें से 212 परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं। शेष परियोजनाओं में 209 परियोजनाएँ निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत प्रगतिरत हैं, जबकि 09 परियोजनाएँ विलंबित हैं।
जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दृष्टिगत संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि विलंबित परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए विलंब के कारणों का स्पष्ट उल्लेख करें तथा प्रत्येक परियोजना को पूर्ण करने हेतु निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण करते हुए प्रगति की अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराई जाए, ताकि लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराया जा सके। उन्होने कहा कि जनपद में संचालित निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए विशेष रूप से विलंबित 09 परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत प्रगतिरत समस्त परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराया जाए। साथ ही विलंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए विलंब के कारणों का निराकरण कर उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। संबंधित कार्यदायी संस्थाएँ एवं विभाग परियोजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा प्रगति की अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराएँ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 नीरज श्रीवास्तव, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ए0एल0 फरिया सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






















