*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में, आगामी माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत *क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार* द्वारा क्षेत्र के गुमडी घाट कुऑनों नदी विसर्जन स्थल एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विसर्जन घाट एवं मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों एवं सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती, जल सुरक्षा हेतु गोताखोरों, नावों तथा आवश्यक बचाव संसाधनों की उपलब्धता, भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात हेतु बैरिकेटिंग व रूट डायवर्जन तथा घाट पर प्रकाश, लाउडस्पीकर एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा आयोजकों एवं आमजन से निरंतर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।




















