*
आगामी माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा राप्ती नदी तट स्थित सिसई घाट विसर्जन स्थल एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विसर्जन घाट एवं मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों एवं सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती, जल सुरक्षा हेतु गोताखोरों, नावों तथा आवश्यक बचाव संसाधनों की उपलब्धता, भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात हेतु बैरिकेटिंग व रूट डायवर्जन तथा घाट पर प्रकाश, लाउडस्पीकर एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा आयोजकों एवं आमजन से निरंतर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात श्री गिरीजेश तिवारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।




















