BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश राजस्थान हाई कोर्ट में बड़ा फेरबदल, संजय अग्रवाल होंगे सीजे

राजस्थान हाई कोर्ट में बड़ा फेरबदल, संजय अग्रवाल होंगे सीजे

0
1

जयपुर। उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) कोलेजियम की सोमवार को आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला राजस्थान उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय के सीजे के पद पर पदोन्नत भी किया गया है। दूसरी ओर राजस्थान हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट का सीजे बनाया गया है।न्यायिक क्षेत्र के लोग इस तबादला आदेश को वर्तमान एक्टिंग सीजे एस.पी. शर्मा से जुड़े हालिया विवाद के साथ सीधे तौर पर जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल के जरिए सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के प्रशासनिक संतुलन और न्यायिक व्यवस्था को पुनः सुदृढ़ करना चाहती है।गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के जज संदीप मेहता की ओर से सीजीआई सूर्यकांत को राजस्थान उच्च न्यायालय के एक्टिंग सीजे संजीव प्रकाश शर्मा की शिकायत के उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट से ट्रांसफर करने की गुहार की थी और उनके स्थान पर दूसरे जज को लगाने की भी मांग की थी। इसके बाद सीजीआई का भी बयान सामने आया था कि मामले की उच्च स्तर पर जांच कर प्रकरण के सभी पहलुओं को देखने के बाद ही किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा। जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा आगामी 26 सितम्बर को रिटायर हो रहे हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here