मनचिंता पूजन के दौरान दीपक पर हमला:श्रावस्ती के दशहरा मैदान में महिलाओं पर बाइक चढ़ाने और पिस्तौल से गोली मारने की धमकी देने का आरोप

0
0

श्रावस्ती के इकौना कस्बे के दशहरा मैदान में मनचिंता पूजन के दौरान दीपक गुप्ता पर हमला किया गया। आरोप है कि बीच-बचाव करने आई महिलाओं पर बाइक चढ़ाई गई और पिस्तौल से गोली मारने की धमकी दी गई।
इकौना देहात के भिनगा रोड पर साईं मंदिर के पास रहने वाले दीपक गुप्ता, रामकुमार गुप्ता के बेटे हैं। गुरुवार को वे घर की महिलाओं को मनचिंता पूजन कराने दशहरा मैदान ले गए थे। महिलाएं पूजन कर रही थीं और दीपक मैदान के एक किनारे बैठे थे।
आरोप है कि कुछ लोग अपने साथियों के साथ दीपक के पास पहुंचे और देखने को लेकर विवाद करने लगे। कहासुनी के बाद उन्होंने गाली-गलौज की और दीपक को लात-घूंसे, थप्पड़ और चुल्ला से मारा। आरोपियों ने पिस्तौल होने की बात कहकर गोली मारने की धमकी भी दी।
दीपक के शोर मचाने पर परिवार की महिलाएं उन्हें बचाने पहुंचीं। आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं से भी गाली-गलौज और अभद्रता की। मौके से भागते समय उन्होंने महिलाओं के पैरों पर मोटरसाइकिल चढ़ा दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। दीपक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here