BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट दिल्ली में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए केंद्र ने शुरू...

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए केंद्र ने शुरू की अहम पहल

0
5

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक के बेहतर प्रबंधन और उसमें सुधार के लिए केंद्र सरकार ने ‘इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ को मंजूरी दी है। इससे दिल्ली के 2,242 महत्वपूर्ण ट्रैफिक कॉरिडोर का वास्तविक समय में प्रबंधन होगा। इसके लिए 1,789.52 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। वहीं, केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी।

इसके तहत एआई का उपयोग करने वाले ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। यह सिग्नल यातायात की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक लाइट के समय को बदलेंगे। आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस व्यवस्था की यह विशेषता होगी कि यह ट्रैफिक जाम और किसी तरह के सड़क हादसे की त्वरित पहचान संभव होगी। इससे वाहन चालकों को ट्रैफिक के बारे में यथासमय जानकारी मिलेगी और उन्हें डायवर्जन या पार्किंग की भी जानकारी दी जाएगी।

संबंधित खबरें

इस परियोजना में 1,092 अनुकूली यातायात नियंत्रण प्रणाली और 1,029 प्रवर्तन स्थल शामिल होंगे। कार्यान्वयन प्रदर्शन-आधारित होगा, जिसमें प्रत्येक चरण को निर्धारित परीक्षण, चालू करने, स्वीकृति और प्रदर्शन मापदंडों के आधार पर पिछले चरण के मूल्यांकन के बाद ही शुरू किया जाएगा। इसे अगले 2 सालों में तीन चरणों में लागू किया जाएगा जिसमें 5 सालों का संचालन एवं रखरखाव शामिल होगा।