BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती विधायक ने खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया:कैलाशपुर के इंटर...

श्रावस्ती विधायक ने खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया:कैलाशपुर के इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन, कई नेता रहे मौजूद

0
0

श्रावस्ती विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय ने कैलाशपुर के जे.पी. आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विधायक पाण्डेय ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी, महामंत्री राणा प्रताप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनय कुमार पांडे भी मौजूद रहे। गिलौला और इकौना ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

संबंधित खबरें