विक्रमजोत विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर के यादव पुरवा में कई हफ्तों से बिजली सप्लाई ठप है। आंधी-बारिश के कारण विक्रमजोत 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी बिजली गुल हो गई थी। बिजली न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। मोबाइल फोन समेत सभी बिजली के उपकरण बेकार पड़े हैं। लोगों को रातें अंधेरे में बितानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन सिराज और दूसरे कर्मचारियों को लाइन ठीक करने के लिए कई बार कहा गया है। लेकिन वे लगातार आनाकानी कर रहे हैं, जिससे गांव में रहना मुश्किल हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि शिव पूजन यादव, सुरेंद्र यादव, संतराम प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, सत्रोहन प्रजापति, रामनिवास यादव, चंद्रशेखर प्रजापति, सुनील कुमार, अनिल कुमार, जोखू यादव, शिवपाल और बसंत समेत कई ग्रामीण जेई और लाइनमैन की लापरवाही से परेशान हैं। वे फोन कर-करके थक चुके हैं।
शंकरपुर के यादव पुरवा में हफ्तों से बिजली गुल:आंधी-बारिश से ठप हुई सप्लाई, विक्रमजोत उपकेंद्र के लाइनमैन नहीं कर रहे ठीक
और पढ़ें
संबंधित खबरें











