BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में 5 दिन से बिजली गुल:तूफान-बारिश से 400 पोल-तार टूटे, विधायक...

श्रावस्ती में 5 दिन से बिजली गुल:तूफान-बारिश से 400 पोल-तार टूटे, विधायक बोले- 2-4 दिन में बहाल होगी आपूर्ति

0
5

श्रावस्ती में चार दिनों तक हुई भारी बारिश और तेज तूफान थमने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट बना हुआ है। बुधवार को पांचवें दिन भी भिनगा, इकौना और जमुनहा तहसील के कई कस्बों और गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। जिले में करीब 400 बिजली पोल और तार टूटने से व्यवस्था प्रभावित हुई है। हालांकि भिनगा मुख्यालय, इकौना और सिरसिया के कुछ क्षेत्रों में सप्लाई बहाल कर दी गई है। 11 केवी लाइनों को ज्यादा नुकसान बिजली विभाग के अनुसार 33 केवी लाइनों को काफी हद तक दुरुस्त कर लिया गया है। 11 केवी लाइनों को भारी नुकसान पहुंचने के कारण कई क्षेत्रों में मरम्मत का काम अभी जारी है। विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार काम कर रही हैं। विभाग के मुताबिक पूरे जिले में बिजली व्यवस्था बहाल होने में अभी दो से चार दिन का समय लग सकता है। इन्वर्टर डिस्चार्ज, मोबाइल चार्ज करने तक की दिक्कत पांच दिन से बिजली नहीं आने के कारण ग्रामीणों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। रातें मोमबत्ती और टॉर्च के सहारे कट रही हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गर्मी में पंखे और कूलर नहीं चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीण बोले- बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिन से बिजली नहीं आने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है, जिससे जरूरी कामों में भी परेशानी हो रही है। किसान तिलकराम ने बताया कि बिजली गुल होने से गर्मी में रात काटना मुश्किल हो गया है। मोबाइल चार्ज कराने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। जहां पानी कम, वहां पोल लगाकर लाइन शुरू करने का प्रयास भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय ने बताया कि लगातार बारिश और तेज तूफान से बड़ी संख्या में बिजली के पोल टूटे हैं। जहां पानी कम भरा है, वहां पोल लगाकर लाइन चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं और दो से चार दिनों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद है। विभाग की टीमें लगातार कर रही मरम्मत बिजली विभाग के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पोल और तारों को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है। 33 केवी लाइनों की मरम्मत काफी हद तक पूरी हो चुकी है, जबकि 11 केवी लाइनों को ठीक करने के बाद बाकी क्षेत्रों में भी सप्लाई बहाल की जाएगी।

संबंधित खबरें