BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा पीएचसी में मरीजों की भीड़ बढ़ी:बारिश और जलभराव से लोग परेशान,...

जमुनहा पीएचसी में मरीजों की भीड़ बढ़ी:बारिश और जलभराव से लोग परेशान, ओपीडी में रोज आ रहे 80-90 मरीज

0
0

श्रावस्ती के जमुनहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बारिश के बाद मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। अस्पताल में पानी भरने से मरीजों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। पीएचसी के डॉक्टर पंकज ने बताया कि मौसम बदलने और नमी बढ़ने से लोगों की सेहत खराब हो रही है। अस्पताल में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। रोज करीब 80 से 90 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर सावंत राव शमी ने लोगों से गर्मी से बचने, साफ पानी पीने और तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी है। इस दौरान डॉक्टर दीपिका कुमारी, फार्मासिस्ट देवराज लाल, एलटी अंकित कुमार श्रीवास्तव और एएनएम सुषमा मिश्रा सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

संबंधित खबरें