BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सोनहा में कोर्ट के आदेश पर बसों की चेकिंग:ड्राइवर के लाइसेंस और...

सोनहा में कोर्ट के आदेश पर बसों की चेकिंग:ड्राइवर के लाइसेंस और सुरक्षा उपकरण जांचे, यात्रियों को जागरूक किया


बस्ती में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर बसों की सुरक्षा जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर यह अभियान चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह की देखरेख में थाना सोनहा के प्रभारी निरीक्षक महेश सिंह ने कस्बा सोनहा में बस UP51AT2456 की बारीकी से जांच की। जांच में चालक तीरथ राज (दूधौरा, बस्ती) और परिचालक सतीश कुमार (विकास नगर, कानपुर नगर) के ड्राइविंग लाइसेंस सही पाए गए। बस में आग बुझाने वाला यंत्र, इमरजेंसी खिड़की और अलार्म सिस्टम जैसे सुरक्षा उपकरण भी ठीक मिले। पुलिस टीम ने यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें बताईं। उन्हें समझाया गया कि इमरजेंसी में घबराने की जगह हिम्मत रखें और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी खिड़की का इस्तेमाल करें। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा पक्का करने के लिए यह जांच और जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

संबंधित खबरें