श्रावस्ती पुलिस ने बुधवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर शक्ति मोबाइल टीम ने स्कूलों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर जानकारी दी। चौपाल और जनसंपर्क के जरिए उन्हें कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और पुलिस की सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया। टीम ने निडर होकर अपनी बात रखने और समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए गए, जैसे ऑनलाइन ठगी व संदिग्ध लिंक से बचना। पुलिस ने ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा न करने और मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने को कहा। साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और थानों पर बने सहायता केंद्रों की जानकारी दी गई।
श्रावस्ती पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक:एसपी के निर्देश पर शक्ति मोबाइल टीम ने चलाया अभियान
और पढ़ें
संबंधित खबरें










































