Home उत्तर प्रदेश विज्ञापन की तारीख से OPS देने की मांग:शिक्षक दिवस पर काली पट्टी...

विज्ञापन की तारीख से OPS देने की मांग:शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर बेसिक शिक्षकों का विरोध

0
1


शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को जिले के बेसिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शिक्षकों ने यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। 1 अप्रैल 2005 से पहले विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों ने विज्ञापन की तारीख के आधार पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने की मांग उठाई। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पढ़ाई का काम बाधित किए बिना अपना विरोध दर्ज कराया है। काली पट्टी बांधकर दिया शांतिपूर्ण संदेश शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि यह विरोध सरकार के लिए शिक्षकों का शांतिपूर्ण संदेश है। शिक्षक अपनी मांग को लेकर लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं। विज्ञापन की तारीख से OPS देने की मांग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 से पहले विज्ञापित पदों पर नियुक्त बेसिक शिक्षकों को विज्ञापन की तारीख के आधार पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मामले में जल्द निर्णय लेने की मांग की। एक विज्ञापन तो फिर पेंशन में भेदभाव क्यों? दिलीप चौहान ने कहा कि शिक्षक पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनका सवाल है कि जब नियुक्ति के लिए विज्ञापन एक ही था, तो पुरानी पेंशन के मामले में शिक्षकों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस विसंगति को दूर करने की मांग की। पढ़ाई नहीं रोकी, काम के साथ जताया विरोध जिला महामंत्री तुलाराम गिरी ने बताया कि शिक्षकों ने विरोध के दौरान विद्यालयों में पढ़ाई का काम नहीं रोका। शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए काली पट्टी बांधकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित किए बिना विरोध दर्ज कराया गया। शिक्षक दिवस पर सरकार तक पहुंचाई आवाज संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के सम्मान का दिन है। ऐसे में इसी दिन काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराना उनकी लंबित मांग की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का शांतिपूर्ण तरीका है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी। मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष संघ पदाधिकारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिला महामंत्री तुलाराम गिरी, जिला महासचिव तुला रामगिरी, उत्तम चंद्रगुप्त रामानुज वर्मा, चंदेश्वर मिश्रा और प्रदीप चौहान समेत विशिष्ट बीटीसी संघ से जुड़े कई शिक्षक और पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here