
जनपद महराजगंज के थाना नौतनवा क्षेत्र के ग्राम हथियाहवा में 6 सितंबर 2026 को ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ हुआ। इसे थाना नौतनवा की मिशन शक्ति टीम ने आयोजित किया। महिला उप-निरीक्षक तनु दुबे और महिला आरक्षी सोनम कुमारी ने इसकी अगुवाई की। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्री आशा साहनी, पंचायत समूह से नीलम गिरी, आशा बहू पवन देवी और करीब 45 महिलाओं व लड़कियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में पुलिस टीम ने महिलाओं और लड़कियों को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और बलात्कार जैसे अपराधों से बचाव के तरीके बताए। आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) और 102/108 (स्वास्थ्य सेवा) जैसे जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अलावा, बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने व उनकी सुरक्षा के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं, खासकर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के गांव-गांव जाकर जागरूक करने से उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ी है। महिलाओं ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी समस्या या घटना होने पर वे बिना डरे या झिझके हेल्पलाइन नंबरों या नजदीकी थाने पर तुरंत संपर्क करेंगी, ताकि पीड़ित महिला को जल्द मदद मिल सके।
Home उत्तर प्रदेश नौतनवा पुलिस ने हथियाहवा में बहु-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं को:उप-निरीक्षक तनु दुबे...
स्टाइपेंड की मांग पर घमासान, JDA ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन...
भोपाल| भोपाल में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अब और विकराल रूप लेता जा रहा है। इंटर्न डॉक्टरों...




































