BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बेटियों को समझाया घर से भागने के खतरे:बलरामपुर में बहू-बेटी सम्मेलन में...

बेटियों को समझाया घर से भागने के खतरे:बलरामपुर में बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को बताए अधिकार

0
2


बलरामपुर के सादुल्लानगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। ग्राम भेलया मदनपुर में थाना सादुल्लानगर की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा, अधिकार और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया। सम्मेलन में अविवाहित बेटियों, तलाकशुदा महिलाओं, आशा बहुओं, ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। पुलिस टीम ने खास तौर पर बेटियों के घर से भागने की समस्या और इससे परिवार व समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर जागरूक किया। बेटियों को घर से भागने के खतरे बताए प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में पुलिस टीम ने किशोरियों और महिलाओं से संवाद किया। उन्हें बताया गया कि कई बार बहला-फुसलाकर या किसी के झांसे में आकर बेटियां घर छोड़ देती हैं। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए परिवार को बेटियों के साथ संवाद बनाए रखने और उनकी गतिविधियों को लेकर सजग रहने की जरूरत है। कन्या सुमंगला और बेटी बचाओ योजना की जानकारी कार्यक्रम में महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। बाल विवाह और घरेलू हिंसा पर किया जागरूक महिलाओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा, उत्पीड़न या दहेज की मांग को चुपचाप सहन न करें। जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना दें। नशे से दूर रहने और यातायात नियम मानने की अपील सम्मेलन में नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी महिलाओं और बेटियों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने परिवार और समाज को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की। साथ ही सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करने और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई। मुसीबत में ये हेल्पलाइन नंबर आएंगे काम पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या में पुलिस और संबंधित विभागों से मदद ली जा सकती है। महिलाओं को 1090, 1076, 101, 108, 102 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। टीम ने अपील की कि जरूरत पड़ने पर मदद लेने में संकोच न करें। एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राममिलन यादव, कपिल देव यादव, कांस्टेबल आनंद यादव, महिला आरक्षी शिवांगी भार्गव, पूजा चौधरी, अंकिता सिंह और मधु कनौजिया मौजूद रहीं। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here