BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
Home उत्तर प्रदेश सेवा समर्पण परिवार ने हरैया में लगाया रक्तदान शिविर:ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के...

सेवा समर्पण परिवार ने हरैया में लगाया रक्तदान शिविर:ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन, युवाओं में दिखा खासा उत्साह

0
0


बस्ती के हरैया में सेवा समर्पण परिवार ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर राष्ट्रीय सहारा अखबार के ऑफिस पर लगाया गया था। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में रक्तदान के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। युवा पत्रकार उमंग पांडेय ने सबसे पहले रक्तदान किया। आयोजक दिलीप पांडेय ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की। जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी ने भी कहा कि हर किसी को रक्तदान करना चाहिए, ताकि दूसरों को नया जीवन मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here