BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में 20 फीट ऊंची दहीहांडी फोड़ी गई:जन्माष्टमी के तीसरे दिन श्रीकृष्ण...

श्रावस्ती में 20 फीट ऊंची दहीहांडी फोड़ी गई:जन्माष्टमी के तीसरे दिन श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, पुलिस निगरानी में हुआ विसर्जन

0
14


श्रावस्ती में जन्माष्टमी के तीसरे दिन रविवार को कई स्थानो पर दहीहांडी उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जमुनहा क्षेत्र के नासिरगंज कस्बे में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। रविवार 5:00 बजे निकली शोभायात्रा देर शाम 7:00 बजे के बाद तय स्थानो पर पूजा सामग्री और प्रतिमा का विसर्जन हुआ। नासिरगंज में करीब 20 फीट की ऊंचाई पर दहीहांडी की मटकी बांधी गई थी। युवाओं की टोलियों ने इसे फोड़ने के लिए कई कोशिशें कीं। युवाओं का उत्साह देखने के लिए आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। आयोजन समिति ने मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागी के लिए इनाम की घोषणा की थी। मटकी फूटने के बाद श्रद्धालु डीजे की धुन पर शाम 5:00 बजे भक्ति गीतों पर झूमते हुए शोभायात्रा के रूप में बंबा घाट स्थित भकला पुल पहुंचे। यहां 7:00 बजे के बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार मटकी और पूजा सामग्री का विसर्जन किया गया। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी देर शाम तक घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा इलाका कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। दहीहांडी कार्यक्रम और विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बल की मौजूदगी में शोभायात्रा और विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। अधिकारियों ने भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी। उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए खुशी के साथ पर्व मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here