BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश फरेन्दा में सड़क पर बरसात का पानी भर रहा:नाले की खराबी और...

फरेन्दा में सड़क पर बरसात का पानी भर रहा:नाले की खराबी और ढलान सही न होने से आने-जाने में दिक्कत, हादसे का डर

0
1

महराजगंज के फरेन्दा में धानी ढाला के पास फरेन्दा-गोरखपुर मार्ग पर बने नाले की खराबी से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का ढलान ठीक नहीं है और पानी निकलने का रास्ता भी नहीं है। इस वजह से सड़क पर बरसात का पानी जमा हो जाता है। हल्की बारिश में ही सड़क पर 6 से 8 इंच तक पानी भर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और रास्ता खतरनाक हो जाता है। इस रास्ते पर छोटे वाहन, साइकिल और पैदल यात्रियों के साथ-साथ बड़ी ट्रकें और बसें भी चलती हैं। स्थानीय निवासी गंगा पासवान एडवोकेट ने बताया कि तेज रफ्तार से गुजरने वाली गाड़ियों से पानी की लहरें उठती हैं। ये लहरें पैदल और दोपहिया सवारों पर पड़ती हैं, जिससे कई बार लोग गिर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘हम रोज इस रास्ते से स्कूल, बाजार और काम पर जाते हैं। बारिश के बाद रास्ता पार करना मुश्किल हो जाता है।’ नाले की बनावट ऐसी है कि पानी सड़क पर ही रुक जाता है और निकल नहीं पाता। इससे सड़क पर गहरे गड्ढे भी बन रहे हैं। इन गड्ढों में वाहनों के पहिए फंसने और हादसे का खतरा बढ़ गया है। शिक्षिका रीना देवी ने बताया कि बच्चे स्कूल जाते समय भीग जाते हैं और कई बार दोपहिया सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पानी जमा होने से उनकी दुकानों के बाहर गंदगी और कीचड़ बढ़ गया है। इस वजह से ग्राहक भी कम आने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। उनकी मुख्य मांगों में नाले का ढलान सही कराना, सड़क से पानी निकालने के लिए अतिरिक्त नाली बनवाना और सड़क की मरम्मत शामिल है। नागरिक विजय संहानी, उमाशंकर, अंकित अग्रवाल और राजेश ने नगर पंचायत से जल्द निरीक्षण कर समस्या का स्थायी हल निकालने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो हादसे का खतरा बढ़ सकता है और इससे आम लोगों का जीवन और आने-जाने आसान और सुरक्षित हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here