BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर झाड़ियों से सड़क हुई संकरी:सामने से वाहन नहीं दिखते,...

नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर झाड़ियों से सड़क हुई संकरी:सामने से वाहन नहीं दिखते, हादसे की आशंका; PWD पर लापरवाही का आरोप

0
2

नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर सेमरा चौराहे के आगे सड़क के दोनों किनारों पर झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि राहगीरों को परेशानी हो रही है। ये झाड़ियां सड़क की ओर फैलकर रास्ते को संकरा कर रही हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहन साफ दिखाई नहीं देते। इस वजह से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। यह मार्ग इलाके के लिए आने-जाने का मुख्य रास्ता है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और लोग गुजरते हैं। सेमरा चौराहे के आगे सड़क इतनी संकरी हो गई है कि दो वाहनों के आमने-सामने आने पर चालकों को बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। पैदल और बाइक से चलने वालों को भी सड़क के किनारे पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन झाड़ियों की सफाई नहीं की गई है। सड़क की देखभाल की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) की है, लेकिन उनकी तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि अगर समय पर झाड़ियों की सफाई हो जाए, तो हादसों का खतरा कम हो सकता है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर एसके वर्मा ने बताया कि झाड़ियों की जल्द सफाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे सड़क पर आना-जाना आसान हो जाएगा। स्थानीय लोगों में कमलेश, द्वारिका, पवन, कमरुद्दीन खान, सफीक खान और सोनू गॉड ने बताया कि गाड़ी आने-जाने में दिक्कत होती है। उनका कहना था कि अगर साफ-सफाई हो जाए तो अच्छा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here