MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर के त्रिदेव मंदिर में सजा खाटू श्याम दरबार:एकादशी पर बनारस के...

पयागपुर के त्रिदेव मंदिर में सजा खाटू श्याम दरबार:एकादशी पर बनारस के फूलों से हुआ श्रृंगार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

0
0


पयागपुर के भूपगंज बाजार स्थित त्रिदेव मंदिर में एकादशी के खास मौके पर खाटू श्याम प्रभु का सुंदर दरबार सजाया गया। मंदिर में फूलों से किया गया शानदार श्रृंगार और सुंदर सजावट श्रद्धालुओं को खूब पसंद आई। दर्शन के लिए सुबह से ही आसपास के गांवों से श्रद्धालु आने लगे, जो देर शाम तक आते रहे। एकादशी पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने खाटू श्याम प्रभु को प्रसाद चढ़ाया और सुख-समृद्धि मांगी। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मुख्य पुजारी प्रेम कुमार पाठक ने बताया कि एकादशी के दिन मंदिर में भक्तों की खास भीड़ रहती है। भक्तों की आस्था है कि एकादशी पर खाटू श्याम प्रभु के दर्शन और पूजा करने से मनचाहा फल मिलता है। इसी विश्वास के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से भी मंदिर आते हैं। इस मौके पर बनारस से मंगाए गए खास फूलों से खाटू श्याम प्रभु, रानी सती दादी और मेहंदीपुर बालाजी की मूर्तियों का सुंदर श्रृंगार किया गया। फूलों की सजावट से मंदिर बहुत सुंदर लग रहा था। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर मोबाइल से तस्वीरें भी खींचीं। इस कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी प्रेम पाठक, श्याम बिहारी शर्मा, राम प्रसाद शर्मा, श्याम सुंदर नौसरिया, बृजेश अग्रवाल, राहुल मित्तल, राधेश्याम अग्रवाल और सीताराम समेत कई श्रद्धालु और भक्त मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here