BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश निचलौल में हनुमान मूर्ति की माला तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश:पुलिस ने आरोपी...

निचलौल में हनुमान मूर्ति की माला तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा; बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की

0
0

निचलौल ब्लॉक के हनुमान मंदिर में शनिवार रात एक युवक ने ईंट से हनुमान जी की मूर्ति में बनी माला तोड़ दी। रविवार सुबह माला टूटी देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने आरोपी युवक वाहिद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह कला गांव में तालाब के पास स्थित हनुमान जी की मूर्ति की माला टूटी मिलने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर एकत्र हो गए। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्राम प्रधान मंजू कसौधन के पति धनंजय कसौधन ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कुछ ही देर में माला तोड़ने वाले युवक वाहिद को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस की मौजूदगी में हनुमान जी की मूर्ति की टूटी माला की मरम्मत भी करा दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि माला को ठीक करा दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस हालात पर नजर रख रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ता राहुल गुप्ता ने कहा कि यदि कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे धरना देने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here