BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश मां के सामने से तेंदुआ मासूम को खींच ले गया:आंगन में पानी...

मां के सामने से तेंदुआ मासूम को खींच ले गया:आंगन में पानी भर रही थी मां, 3 साल की बच्ची को तेंदुआ जबड़े में दबोचकर ले गया

0
2


बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पुजारी पुरवा जुड़ा गांव में रविवार शाम करीब 7 बजे घर के आंगन में घुसे तेंदुए ने तीन साल की बच्ची पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्ची को जबड़े में दबोचकर खेतों की ओर भाग गया। बच्ची की मां के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तेंदुए के पीछे दौड़े। करीब 30 मिनट बाद बच्ची घर से करीब 400 मीटर दूर खेत में घायल मिली। उसके गले और शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हैं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी सीताराम की पत्नी अनीता रविवार शाम घर के आंगन में लगे नल पर पानी भर रही थीं। उनकी तीन साल की बेटी लाडो पीछे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ घर के आंगन में घुस आया और बच्ची पर हमला कर उसे अपने जबड़े में दबोच लिया। अनीता ने शोर मचाया तो तेंदुआ बच्ची को लेकर खेतों की ओर भाग गया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे दौड़े। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ बच्ची को खेत में छोड़कर भाग गया। 30 मिनट बाद खेत में मिली घायल बच्ची ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक बच्ची की तलाश की। इसके बाद वह घर से लगभग 400 मीटर दूर खेत में घायल हालत में मिली। उसके गले और शरीर पर कई जगह गहरे जख्म थे। परिजन बच्ची को तत्काल नानपारा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को देर रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मां बोली- शोर मचाया तो बच्ची को छोड़कर भागा घायल बच्ची की मां अनीता ने बताया कि वह आंगन में पानी भर रही थीं और लाडो उनके पीछे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर उसे उठा लिया। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देखकर तेंदुआ बच्ची को घर से कुछ दूर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में तेंदुए के दोबारा गांव में आने की आशंका बनी हुई है। DFO का फोन कवरेज से बाहर घटना के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) से जानकारी लेने के लिए फोन किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर कवरेज एरिया से बाहर बताया गया। वन विभाग की ओर से घटना को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here