BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश आनंदनगर में घर में घुसकर तेंदुआ बकरी उठा ले गया:गन्ने के खेत...

आनंदनगर में घर में घुसकर तेंदुआ बकरी उठा ले गया:गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव, ग्रामीणों ने पिंजड़ा लगाने की मांग की

0
6


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की कतर्निया रेंज में तेंदुए का डर बढ़ रहा है। आनंदनगर गांव में बीती रात एक तेंदुआ घर में घुस गया और बरामदे से एक पालतू बकरी उठा ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को लेकर गन्ने के खेत में भाग गया। सुबह तलाश करने पर बकरी का अधखाया शव खेत में मिला। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। आनंदनगर गांव के बालवीर पुत्र लल्लन सिंह ने बताया कि रात में तेंदुआ उनके घर के अंदर आ गया। बरामदे में बंधी उनकी पालतू बकरी को तेंदुआ उठा ले जाने लगा। आहट सुनकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया। लोगों के चिल्लाने पर तेंदुआ बकरी को लेकर गन्ने के खेत की तरफ भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने रात भर बकरी को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। सुबह ग्रामीणों ने आसपास के गन्ने के खेतों में तलाश की। इस दौरान खेत के अंदर बकरी का अधखाया शव मिला। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में तेंदुए का डर और बढ़ गया है। ग्रामीणों बालवीर, अजय कुमार, पार्वती देवी, मणिशंकर, राकेश और बलदेव ने बताया कि इलाके में तेंदुए की हरकतें लगातार बढ़ रही हैं। तेंदुआ अब घरों के पास आकर पालतू जानवरों को शिकार बना रहा है। इससे ग्रामीणों में डर है और वे रात में घरों से बाहर निकलने से भी घबरा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय वन रेंज को दे दी है। उन्होंने वन विभाग से गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने और उसकी निगरानी बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया, तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here