BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश दुबौलिया में घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ा:नदी और तटबंध के बीच...

दुबौलिया में घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ा:नदी और तटबंध के बीच फैलने लगा बाढ़ का पानी, टेढ़वा गांव घिरा

0
0

दुबौलिया क्षेत्र में घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे इलाके में बाढ़ का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। नदी और तटबंध के बीच बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे आसपास के गांवों के लोग चिंतित हैं। बरसांव ग्राम पंचायत का टेढ़वा गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। गांव के रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। जरूरी काम के लिए भी उन्हें पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलस्तर लगातार बढ़ने से खेतों और निचले इलाकों में भी पानी फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीण नदी के जलस्तर और तटबंध पर नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में निगरानी बढ़ाने और जरूरी तैयारियां पूरी रखने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here