BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश खम्हौरा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत:17 साल के युवक...

खम्हौरा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत:17 साल के युवक का पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर

0
4

थाना निचलौल क्षेत्र के खम्हौरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक 17 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, जिससे पैर लगभग अलग होने की स्थिति में पहुंच गया। घायल युवक की पहचान ओडवलिया, थाना निचलौल निवासी भोला पुत्र रामकैलाश के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here