जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर जनहित किस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने इस दौरान तीन दिनों तक भूख हड़ताल भी की। श्याम सुंदर दास का कहना है कि प्रशासन के सामने रखी गई मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी पहली मांग दिव्यांग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप मामले से जुड़ी है। वह पीड़िता को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए। दूसरी मांग फरेंदा थाना क्षेत्र से संबंधित है। आरोप है कि एक विधवा महिला के बेटे की हत्या के मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। श्याम सुंदर दास ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। तीसरी और अंतिम मांग श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के जनार्दन प्रसाद से जुड़ी है। उन्होंने एक भूमिहीन गरीब किसान की पट्टे की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। श्याम सुंदर दास ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
कटरा में रासलीला का समापन, नगर में निकली झांकी:हाथी घोड़ा पालकी...
श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक के कटरा स्थित राम जानकी मंदिर में चल रही रासलीला का समापन हो गया। समापन के मौके पर कटरा...





































