BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बृजमनगंज में 20 हजार से ज्यादा FD पर रोक:वरिष्ठ डाक अधीक्षक से...

बृजमनगंज में 20 हजार से ज्यादा FD पर रोक:वरिष्ठ डाक अधीक्षक से लगाई गुहार, रोजी-रोटी का संकट

0
2

महराजगंज के बृजमनगंज में उप डाकघर के अभिकर्ताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। उप डाकघर के SPM ने अभिकर्ताओं को 20,000 रुपये से ज्यादा का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) न करने का मौखिक आदेश दिया है। इससे अभिकर्ताओं में नाराजगी है। इस मामले में बृजमनगंज अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष गौरव जायसवाल और सभी महिला-पुरुष अभिकर्ताओं ने गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक को एक चिट्ठी सौंपी है। इस चिट्ठी की कॉपी क्षेत्रीय डाक अधीक्षक और उप डाक अधीक्षक को भी भेजी गई है। अभिकर्ताओं ने चिट्ठी में लिखा है कि बृजमनगंज उप डाकघर के सभी अभिकर्ता फिक्स्ड डिपॉजिट करके डाकघर का बिजनेस बढ़ाते हैं। लेकिन, SPM ने कहा है कि कोई भी अभिकर्ता 20,000 रुपये से ज्यादा का FD नहीं करेगा। इससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। उन्होंने बताया कि इस नए नियम से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। पिछले कई महीनों से उनका काम रुका हुआ है। अभिकर्ताओं का कहना है कि वे पूरी ईमानदारी से डाकघर का बिजनेस बढ़ा रहे हैं। इस तरह की लिमिट लगाने से उनकी कमाई पर तो असर पड़ ही रहा है, डाक विभाग के बिजनेस में भी कमी आ रही है। संघ ने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि अभिकर्ताओं को 20,000 रुपये से ज्यादा के FD करने की इजाजत दी जाए। इससे वे अपना काम बिना किसी रुकावट के कर पाएंगे और डाक विभाग के विकास में मदद कर सकेंगे। इस चिट्ठी पर सुनीता, प्रियंका, गौरव, धनुषधारी, संदीप और आर.के. वर्मा समेत कई अभिकर्ताओं के दस्तखत हैं।