बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा क्षेत्र में सड़क किनारे उगी घास और झाड़ियों से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है, जब झाड़ियां तेजी से बढ़कर पूरे रास्ते को घेर लेती हैं। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, राकेश निषाद, मोहित, अजय, निखिल, सत्य प्रकाश सिंह और रामराज ने बताया कि घनी झाड़ियों के कारण आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। उन्हें डर है कि इन झाड़ियों में जंगली जानवर, सांप और बिच्छू छिपे हो सकते हैं। इससे राहगीरों, स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं में डर बना रहता है। शाम होते ही लोग इस रास्ते से गुजरने से बचते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह समस्या हर साल बरसात में आती है। लेकिन संबंधित विभाग समय पर सफाई या झाड़ियों की कटाई नहीं करवाता। इससे न सिर्फ आने-जाने पर असर पड़ता है, बल्कि हादसे का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे की झाड़ियों की जल्द सफाई कराई जाए। साथ ही, भविष्य में इनकी नियमित कटाई भी पक्की की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फरेंदा में ई-रिक्शा का चार्जर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बैटरी...
महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसा महंथ गांव में दरवाजे पर खड़े एक ई-रिक्शा का चार्जर चोरी हो गया है। चोरी की यह...





































