BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लेहड़ा बाजार-हरियाकोट मार्ग 5 साल से जर्जर, लोग परेशान:गड्ढों से भरा रास्ता,...

लेहड़ा बाजार-हरियाकोट मार्ग 5 साल से जर्जर, लोग परेशान:गड्ढों से भरा रास्ता, बारिश में दुर्घटना की आशंका; कई गांवों को जोड़ता है ये मार्ग

0
8

बृजमनगंज क्षेत्र का लेहड़ा बाजार-हरियाकोट मार्ग पिछले पांच साल से खराब है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी यह सड़क अब जगह-जगह टूट चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कत होती है। यह मार्ग फूलमनहा, नंदनगर, टीकुर, महुलानी रामदयालपुर, नयनसर, फुलवरिया बंजरहा, सोनबरसा और कवलपुर जैसे कई गांवों को हडियाकोट से जोड़ता है। इस सड़क से रोज बड़ी संख्या में ग्रामीण और वाहन चालक गुजरते हैं। फूलमनहा इंटर कॉलेज समेत कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं, जिन्हें काफी परेशानी होती है। बारिश के मौसम में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। पानी से भरे गड्ढे दिखते नहीं हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेहड़ा बाजार-हरियाकोट मार्ग की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर सड़क ठीक नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में आवागमन और भी मुश्किल हो जाएगा।